इंटरनेट डेस्क|राजकुमार राव ​बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शुमार है जिन्होंने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई है। वह बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं । उन्होंने बॉलीवुड मे बहुत कम समय में ​कई बेहतरीन फिल्में की है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिंव रहते है। वह इन दिनों अपनी फिल्म मेंटल है क्या कि शूटिंग में बिजी है जो कि लदंन में चल रही है। इस​ फिल्म में उनके साथ कगंना रानौत साथ दिखने वाली है। दोनों को इससे पहले फिल्म क्वीन में साथ देखा गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार राव इन दिनों बे​हद खुश है। इस खुशी की वजह उनकी इस साल आने वाली फिल्में हैं। जानकारी के अनुसार राजकुमार ने एक इवेंट के दौरान यह ​कहा कि वह अभी जिस मुकाम पर है उससे वह संतुष्ट ​है। मेरे पास अभी कई फिल्म के प्रोजेक्ट है। राजकुमार ने कहा कि इस साल उनकी दो फिल्में रिलीज होने वाली है जिसमें आमेटा और फन्ने खां शामिल है। इस फिल्म में उनके साथ एश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा एक लडकी को देखा तो ऐसा लगा, स्ट्री अगले साल 2019 में रिलीज होगी। फिल्म एक लडकी को देखा तो ऐसा लगा में अनिल कपूर और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में है वही स्ट्री में उनके साथ पहली बार श्रद्धा कपूर काम करने वाली है।

हाल ही में कुछ दिन पहले राजकुमार की फिल्म आमेटा का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया हैं।​जिसे व्यूअर्स द्धारा काफी पसंद किया जा र​हा है। फिल्म के ट्रेलर को अभी तक 2 लाख ज्यादा बार देखा जा चुका है।

गौरतलब है कि राजकुमार ने 2010 में अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ​उन्होंने अपने करियर ​की शुरूआत ऐसी फिल्म से की जो कि अलग ही विषय पर आधारित फिल्म थी। उसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया जिसमें रागिनी एमएमएस, तलाश, काय पौ छे, डी डे, क्वीन, शाहिद, डाली की डाली , न्यूटन जैसी बेहतरीन फिल्मों मे काम किया। फिल्म न्यूटन में एक्टिंग की काफी सरहाना की गई थी।

Related News