किसी भी प्रेम कहानी का अंत हमेशा की दुःखदायी होता हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक ब्रेकअप स्टोरी के बारें में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी दुखी हो जायेंगे। ये कहानी हैं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की जिन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी आमिर खान की फिल्म दंगल के साथ। हाल ही में फातिमा ने अपने एक टॉक्सिक रिलेशनशिप का ज़िक्र किया -

अपनी फिल्म लूडो के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि लूडो में निभाए पिंकी के कैरेक्टर से फातिमा पूरी तरह से अलग हैं। दरअसल, अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में फातिमा सना शेख ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है। अपने निभाए हुए इस किरदार के बारे में फातिमा कहती हैं कि मैं बिलकुल भी वैसी नहीं हूं ,एक पतिव्रता लड़की टाइप। अगर मेरे साथ ऐसे कोई चीजे करेगा तो मैं तो दो थप्पड़ मार दूं। इसी बातचीत में फातिमा ने बताया कि वो एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। जिसमें रहना बेहद मुश्किल होता है। जब हम उस रिश्ते में होते हैं तो हम कहते हैं कि हम ये कर लेंगे, वो कर लेंगे। लेकिन बाद में यह समझना बहुत मुश्किल हो जाता है कि क्या करें। खासकर जब आप फाइनेंशियली अपने पति पर निर्भर होते हैं।

आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म लूडो (Ludo) में नजर आईं थीं, जिसमें वो एक्टर राजकुमार राव के अपोजिट लीड रोल निभा रही थीं। इसके अलावा उनकी फिल्म सूरज पे मंगल भारी रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार में थे।

Related News