बॉलीवुड में अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले मनमोहन देसाई ने आज के दिन ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। मनमोहन ने हिंदी फिल्म जगत में एक से बढ़कर एक फिल्मो को डायरेक्ट किया था। वे गंगा जमुना सरस्वती, देश प्रेमी,सुहाग, रोटी और अमर अकबर एन्थोनी जैसी बड़ी फिल्मो के डायरेक्टर रहे है। मनमोहन देसाई ने कमर्शियल फिल्मों में खूब नाम कमाया है। आज भी उनकी फिल्मो को याद किया जाता है।
जहां मनमोहन अपनी फिल्मो को लेकर चर्चा में बने रहते थे वहीं मनमोहन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहे है।

बॉलीवुड में मनमोहन और एक्ट्रेस नंदा दोनों के लव स्टोरी के चर्चे शानदार रहे है। दोनों आपस में बेइंतेहा प्यार करते है। बॉलीवुड इवेंट हो या कही पार्टी दोनों अक्सर साथ दीखते थे। लेकिन एक्ट्रेस नंदा अपने शर्मीले स्वभाव वाली एक्ट्रेस थी। इसलिए मनमोहन अपनी फीलिंग्स का इजहार करने में झिझकते थे। ये बात दोनों अच्छी तरह समझते थे कि दोनों एक - दूसरे से प्यार करते है। लेकिन डर और झिझक के चलते दोनों का प्यार परवान चढ़ कर भी अधूरा ही रह गया। घर - परिवार के प्रेशर में आकर मनमोहन को जीवनप्रभा नाम की लड़की से शादी करनी पड़ी लेकिन साल 1979 में जीवनप्रभा की मौत हो गई। उनके देहांत के बाद मनमोहन के जीवन में सूनापन छा गया।

वहीं एक्ट्रेस नंदा अभी तक भी अकेली जिंदगी गुजार रही थी। 55 साल की उम्र में मनमोहन ने नंदा से शादी करने का फैसला किया और इसके साथ ही उन्होंने नंदा से अपने बाईट प्यार का इजहार भी कर दिया। नंदा के लिए ये बात सपने जैसी थी उन्होने बिना कुछ सोचे हैहां कर दी। दोनों ने साल1992 में सगाई कर ली। लेकिन शायद दोनों का प्यार अधूरा ही रहना था। सगाई के दो साल बाद मनमोहन अचानक ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मनमोहन की मौत घर की बालकनी से गिरने से हुई थी, वहीं कुछ लोगों का कहना था कि मनमोहन ने सुसाइड किया है।

लेकिन ये आज तक भी रहस्य है कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई थी। उनकी मौत के बाद एक्ट्रेस नंदा ने शादी नहीं की और लोगों से मिलना करना भी बंद कर दिया। इसके बाद कुछ साल पहले नंदा ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।

Related News