बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से अभिनेता हैं, जो अपने गुड लुक्स की वजह से हजारों लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन देव आनंद की बात ही कुछ और थी। देव आनंद साहब गुजरे जमाने के एक ऐसे अभिनेता हैं,जो अपनी एक्टिंग के साथ साथ गुड लुक्स के कारण भी लड़कियों के दिलों पर राज करते थे।

उन्होंने अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू लगभग छह दशकों तक बिखेरा और लाखों दर्शकों के दिलों पर राज किया। देव आनंद अब हमारे बीच में नहीं रहे परंतु आज भी उनकी फिल्में लोगों के दिलों में बसी हुई हैं। उ

देव आनंद साहब ने साल 1946 में फिल्म “हम एक हैं” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद देव आनंद साहब ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया।

उनकी फिल्मों के बारे में हमें भले ही जानकारी हो लेकिन शायद ही किसी को इस बात की जानकारी होगी कि जब वह मुंबई आए थे तो उनके पास महज 3 रुपए ही थे। जी हां, एक्टर बनने का सपना मन में संजोए देव आनंद साहब महज 3 रुपए लेकर मुंबई आए थे।

हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। दरअसल, यह वीडियो देव आनंद जी का एक पुराना इंटरव्यू का वीडियो है, जिसमें वह अपने करियर से जुड़ी हुई बातों को बताते हुए नजर आ रहे हैं।

इसे शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा “दोस्तों प्यारे देव साहब के बारे में बहुत प्यार के साथ कुछ।” सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को देखने के बाद जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

देव आनंद साहब इस वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “मुझे एक्टिंग करनी थी। मैंने किसी की नहीं सुनी। पैसे तो थे नहीं मैं तो सिर्फ 3 रुपए लेकर ही मेरे एक दोस्त की गाड़ी से मुंबई पहुंच गया और इसके बाद करीब ढाई साल तक मैंने मेहनत की।”

उन्होंने इस वीडियो में आगे कहा कि “मैं एक अच्छे कॉलेज से हूं और एक अच्छी शिक्षा, ढेर सारा आत्मविश्वास। मुझे लगता है इंसान का आत्मविश्वास ही उसकी सबसे बड़ी संपत्ति है। पैसों से भी ज्यादा उसका आत्मविश्वास है।”

Related News