मनोरंजन डेस्क। पिछले दिनों बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर की शादी की चर्चाये थी। शादी के बाद इंडस्ट्री के सबसे फेमस शादीशुदा कपल बने रणवीर-दीपिका अपनी निजी जिंदगी को अपने प्रोफेशन से दूर रखना चाहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका से पुछा गया कि, शादी के बाद वे क्या अब नो किसिंग पॉलिसी के तहत फिल्मों में काम करेंगी ? इस सवाल के जबाब में दीपिका ने बेहद चौकाने वाला जबाब दिया।

आपको बात दे बॉलीवुड के अधिकतर कपल शादी के बाद फिल्म साइन करने के पहले नो किसिंग पॉलिसी के बारे में निर्माता-निर्देशक को बता देते हैं। स्क्रीन पर चुम्बन दृश्य नहीं करने की बात कई लोगों के गले नहीं उतरती हैं। लेकिन दीपिका ने इस पॉलिसी से उलट कहा कि, शादी के बाद फिल्मों में किसिंग नहीं करना पुरानी बातें हो चुकी हैं। यदि वे ऐसा करेंगी तो वे आज से करीब 50 साल पीछे हो जाएंगी।

दीपिका ने कहा कि, उनका और रणवीर का शादी के बाद फिल्मों में किस नहीं करने का ऐसा कोई इरादा नहीं हैं। आपको बता दे फिलहाल रणवीर सिंह अपनी फिल्म ;सिंबा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म रिलीज़ होने के बाद रणवीर-दीपिका हनीमून पर जाएंगे।

Related News