दीपिका और रणवीर ने 14 - 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी और इसके बाद दोनों अभी तक दो रिसेप्शन पार्टी कर चुके है एक बेंगलुरू में और दूसरा मुंबई में आयोजित की गई थी। लेकिन जहां एक तरफ दीपिका और रणवीर अपनी शादी को एंजॉय कर रहे है वहीं अब दोनों की शादी मुश्किलों में घिरी नजर आ रही है। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो दीपिका और रणवीर की शादी अब कानूनी पचड़ों में फंस गई है।

दोनों ने अपनी शादी के दौरान छोटी सी गलती कर दी जिसकी वजह से शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। खबरों की माने तो दीपिका और रणवीर की शादी का अब रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकता है। क्योंकि दोनों ने अपनी शादी के बारे में लिखित तौर पर इटली के दूतावास को जानकारी नहीं दी। विदेशीय विवाह अधिनियम, 1969 के प्रावधान की वजह से आप जिस देश में शादी कर रहे है वहां के दूतावास को इस बात की लिखित जानकारी होना आवश्यक है। लेकिन ना ही दीपिका रणवीर ने ऐसा और ना ही अनुष्का और विराट ने ऐसा किया।

जिसकी वजह से दोनों की शादी अब रजिस्टर नहीं हो सकती और मैरिज सर्टिफिकेट भी नहीं बन सकता। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो शादी का रजिस्ट्रेशन करने के लिए दोनों एक और बार साकेंतिक तरीके से शादी करनी होगी ओर इसके बाद ही दोनों की शादी का रजिस्ट्रेशन हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी वजह से विराट और अनुष्का की शादी भी अभी तक रजिस्टर नहीं हो पाई है।

Related News