देश में बढ़ रहे कोरोना केसेस के बीच मई महीने के शुरुआत में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबरें आई थीं। एक्ट्रेस अपने बेंगलुरु स्थित घर गई थीं, जिसके बाद उनके पिता प्रकाश पादुकोण को अस्पताल में भर्ती किए जाने की भी रिपोर्ट्स सामने आई थीं। लेकिन हाल ही में अपने पति रणवीर सिंह के साथ दिखाई दी हैं। दोनों मीडिया के सामने हाथों में हाथ लिए नजर आए।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अप्रैल महीने में बेंगलुरु के लिए निकले थे। जहां वो अपने पेरेंट्स और बहन के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंची थीं। वहीं, हाल ही में दीपिका मुंबई वापस लौट आई हैं और उनके साथ पति रणवीर सिंह भी नजर आए।

दीपिका और रणवीर मुंबई एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट किए गए। इस दौरान दोनों ने ही ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की हुई थी। वहीं पैपराजी के सामने ये कपल हाथ पकड़े नजर आया।

Related News