इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते है। कभी अपने फिल्मी कैरियर को लेकर तो कभी अपनी लव लाइफ को लेकर तो कभी दूसरे सेलिब्रिटीज के साथ लड़ाई को लेकर चर्चा में बने रहते है। आज हम आपको बताने जा रहे है बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटज के बारे में जिनका दूसरे के साथ छत्तीस का आंकड़ा रहा है और कुछ तो ऐसे सेलिब्रिटीज है जिनकी दोस्ती बाद में दुश्मनी में बदल गई।

1. सलमान खान - विवेक ओबेरॉय

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का रिश्ता कुछ अच्छा नहीं रहा है। विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और सलमान खान के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि सलमान ने उन्हें और उनकी गर्लफे्रंड को धमकी दी थी। उसके बाद सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय से दूरियां बनाना शुरू कर दी। अफवाहें हैं कि इसके बाद विवेक को अच्छे ऑफर मिलना बंद हो गए।

2. करीना कपूर खान - बिपाशा बसु

करीना कपूर खान और बिपाशा बसु ने फिल्म अजनबी में एक साथ काम किया था। लेकिन इसके बाद दोनों में दूरियां आ गई। इसके बाद बिपासा ने एक बार कहा था कि "मैं फिर से करीना के साथ काम नहीं करूंगी। "

3. सोनम कपूर - ऐश्वर्या राय

सोनम कपूर को हमेशा ही दूसरों पर कमेंटस करने के लिए जाना जाता है और ऐसा ही एक बार ऐश्वर्या राय के साथ हुआ। जब ऐश्वर्या ने सोनाम के साथ रेड कार्पेट चलने से इंकार कर दिया, तो सोनम ने उन्हें ' आंटी ' कहा था। इसके बाद दोनों के बीच दूरियां आ गई थी।

4. कंगाना राणावत - दीपिका पादुकोण

कंगना और दीपिका के बीच भी अच्छे रिलेशन नहीं है और दोनों एक-दूसरे से दूरियां बनाए रखती है।

5. आमिर खान - शाहरुख खान

आमिर खान और शाहरूख खान की दूश्मनी के बारे में ज्यादा बातें सामने नहीं आई है। हालांकि एक बार आमिर खान ने अपने एक ब्लॉग में कहा था कि "शाहरुख मेरे पैरों पर बैठा है और मेरे पैरों को चाट रहा है। लेकिन इसके बाद उन्होंने आगे यह थी कहा था कि शाहरूख उनके कुत्ते का नमा है। इसके बाद से लोगों ने यह मानना शुरू कर दिया था कि उनके और शाहरूख के बीच चीजें सही नहीं है। "

6. करीना कपूर खान - प्रियंका चोपड़ा

करीना और प्रियंका पहले दोस्त थे लेकिन किन्हीं कारणों से इनकी दोस्ती दुश्मनी में बदल गई।

7. अमिताभ बच्चन - शत्रुघ्न सिन्हा

अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा पहले अच्छे दोस्त थे लेकिन खबरें सामने आई कि दोनो अब दोस्त नहीं रहे और उनके बीच दुश्मनी हो गई है।

8. अनुष्का शर्मा - दीपिका पादुकोण

अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण भी अच्छा रिलेशन शेयर नहीं करती है। खबरें है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच दरार आ गई।

Related News