इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड एक्टर संजीव कुमार का आज जन्मदिन है। 9 जुलाई 1938 को जन्मे संजीव ने अपने करियर में कई फिल्मो में काम किया। संजीव कुमार मूल रूप से गुजराती थे। उनके अभिनय का एक अलग ही अंदाज था। तप चलिए जानते है उनकी कुछ बातें-

1 फिल्म ‘नया दिन नई रात’ में 9 रोल करके सबको चौंका दिया था। ‘कोशिश’ फ़िल्म में उन्होंने गूंगे बहरे व्यक्ति का शानदार अभिनय किया था।

2 फिल्म ‘शोले’ में का किरदार ने उन्हें हमेशा के लिए अमर कर दिया।

संजीव कुमार को दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

4 साल 1960 में आई फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' संजीव कुमार की पहली फिल्म थी।

5 संजीव कुमार और जया बच्चन की जोड़ी एक समय बहुत हिट रही। संजीव कुमार ही ऐसे एक्टर थे जिनके साथ जया ने पति से लेकर ससुर तक के रोल किए।

6 कहा जाता है कि संजीव कुमार को एक बार नूतन ने सेट पर थप्पड़ मार दिया था।

7 हेमा मालिनी के प्यार में दीवाने संजीव कुमार ने कभी शादी नहीं की कई एक्ट्रेस उनकी जिंदगी में आईं लेकिन जब हेमा मालिनी ने उनके प्यार को ठुकरा कर एक्टर धमेंद्र से शादी कर ली तो हेमा के एकतरफा प्यार में संजीव ने सारी जिंदगी अकेले ही गुजार दी।8 मात्र 47 वर्ष की उम्र में साल 1984 में हृदय गति के रुक जाने से उनका निधन हो गया। वे अपने व्यव्हार, विशिष्ट अभिनय शैली के लिए जाने जाते है।

Related News