माधुरी दीक्षित 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करती थी। आज वे अपना जन्मदिन मना रही है। उन्होंने कई फ़िल्में दी है जो सुपर डुपर हिट रही है। माधुरी उन अभिनेत्रियों में से एक है जो हमेशा चर्चा में रही है। इसके अलावा वे अपने निजी जीवन के कारण भी चर्चा में रही है। संजय दत्त भी उनमे से एक है जिनका नाम उनके साथ जुड़ा था।

90 के दशक में माधुरी और संजय दत्त का अफेयर था और ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उस समय संजय दत्त ऋचा शर्मा से शादी कर चुके थे। साल 1991 में आई फिल्म 'साजन' की शूटिंग के दौरान संजय और माधुरी दीक्षित की नजदीकियां बढ़ी थी। फिर वे खलनायक में भी नजर आए। वहीं साल 1993 में मुंबई ब्लास्ट के मामले में संजय दत्त को जेल हो गई थी तभी इन दोनों का रिश्ता टूट गया।

संजय दत्त पर लिखी राम कमल मुखर्जी की किताब Sanjay Dutt: One Man Many Lives के अनुसार उस समय ये खबर की अखबारों में छपी थी कि जेल में रहने के दौरान संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित से बात करने की कोशिश की थी।

लेकिन संजय दत्त की आवाज सुनते ही माधुरी ने फोन काट दिया था।' संजय दत्त के साथ नाम जुड़ने के कारण माधुरी की छवि काफी खराब हुई थी और इस कारण उन्होंने संजय दत्त से दूरियां बना ली थी। संजय के जेल चले जाने के बाद माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में अमेरिका स्थित डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली।

Related News