बॉलीवुड में प्यार और ब्रेकअप का सिलसिला तो चलता रहता है। लेकिन आजकल शादी से पहले प्रेंग्नेट होने का ट्रेंड खूब खुशियां बटोर रह है। जी हां अभी अभी हाल में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से लगातार सुर्खियों में रही, वही इससे पहले बॉलीवुड और भी एक्ट्रेस जो शादी से पहले प्रेंग्नेट रह चुकी है। तो चलिए जानते है।

गैब्रिएला देमित्रियाद: इन दिनों अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला देमित्रियाद की प्रेग्नेंसी की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। अर्जुन ने हाल में ही ये गुड न्यूज इंस्टाग्राम के जरिए सबके साथ शेयर की थी। लेकिन ये दोनों शादी कब करेंगे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

नेहा धूपिया: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपनी शादी की खबर से सभी को चौंका दिया था। अचानक सामने आई तस्वीरें देख सभी हैरान थे। लेकिन शादी के बाद एक इंटरव्यू में अंगद ने बताया कि नेहा की प्रेग्नेंसी की वजह से उन्होंने जल्द से जल्द शादी का फैसला लिया था।

कोंकणा सेन: बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रणवीर शौरी से 3 सितंबर 2010 को शादी की थी। इसके बाद साल 2011 की शुरुआत में कोंकणा ने बेटे को जन्म दिया।

Related News