मुकेश अंबानी के बेटी ईशा की शादी इसी साल 12 दिसंबर को है। कुछ दिन पहले ईशा की शादी के डिजाइनर कार्ड की तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जिसे लोगों ने बहुत पसंद भी किया। वहीं खबर है कि शादी से पहले सास-ससुर ने ईशा अंबानी को 452 करोड़ का बंगला किया गिफ्ट किया है।

अजय और स्वाति पीरामल बेटे आनंद पीरामल और बहू ईशा अंबानी को शादी घर में रहेंगे।यह बंगला मुंबई के वर्ली सी फेस स्थित है। जो लगभग 50 हजार स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है।

इस बंगले की सबसे बड़ी खासियत ये है कि मॉडर्न तरीके से बने इस पांच मंजिला बंगले से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई देगा। बंगले में तीन बेसमेंट बनाए गए हैं, जिसमें पहले बेसमेंट पर बगीचा, स्विमिंग पुल और कमरे हैं। दूसरा और तीसरा बेसमेंट पार्किंग और सर्विस के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

Related News