एक तरफ जहां बॉलीवुड के स्टार किड्स लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं, वहीं कुछ स्टारकिड ऐसे भी हैं जो कैमरे से दूर रहना पसंद करते हैं।

हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की बेटी न्यासा की। हाल ही में उन्हें काजोल के साथ स्पा के बाहर स्पॉट किया गया था।

न्यासा ने व्हाइट कलर की शॉर्ट्स पहनी हुई थी, काजोल ने ब्लैक कलर की ड्रैस पहनी हुई थी। मां-बेटी का अंदाज काफी अलग था।

न्यासा कैमरे को देखकर अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती है। कम उम्र होने के कारण, वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद कर सकती हैं।

आपको बता दें कि न्यासा को सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल किया गया है। लोग उसके रंग को लेकर ट्रोल करते रहते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि न्यासा समय पर बॉलीवुड में एंट्री करेंगी या नहीं।

Related News