आए दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में अफेयर और शादी के चर्चे चलते रहते है। जितने भी कुंवारे सितारे हैं वो अपने रिश्ते और रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वैसे बॉलीवुड में अभी बहुत से एक्टर और एक्ट्रेस है जिनके शादी के चर्चे आए दिन होते रहते है। इन दिनों ऐसी खबरें आई हैं, कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही शादी करने वाली है। तो चलिए आज जानते है कब और किस्से शादी करने जा रही है, सोनाक्षी सिन्हा।

वैसे तो सोनाक्षी सिन्हा पिछले दिनों अपनी फ़िल्म कलंक के प्रमोशन में बीज़ी थी। हाल में सोनाक्षी सिन्हा फ़िल्म के प्रमोशन के लिए एक रियलिटी डांस शो पर पहुंचे। शो के दौरान सोनाक्षी ने बताया कि वह जल्द ही शादी करना चाहती है।

इन दिनों सोनाक्षी नोटबुक के एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही है। अक्सर जहीर और सोनाक्षी एक साथ नज़र आ ही जाते है। अब देखना यह है कि दोनों अपना रिश्ता कब कबूल करते है।

Related News