इंडियन क्रिकेटर्स की अपनी अलग अलग फ़ूड हैबिट्स होती है। किसी को खाने में कुछ पसंद होता है तो किसी को कुछ, आज हम आपको कुछ इंडियन क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं कि उनमे कौन मांसाहारी और कौन शाकाहारी है।

रोहित शर्मा


रोहित खुद को फिट रखने के लिए बेहद मेहनत करते हैं। रोहित की फिटनेस का राज अंडा है। हालाकि रोहित वेजिटेरियन हैं लेकिन फिर भी वह दर्जनों अंडे खाते हैं। ऐसा वे अपनी प्रोटीन की डाइट को पूरा करने के लिए करते हैं। सुबह वह ओट्स और दूध लेते हैं।

विराट कोहली


विराट कोहली इस समय भारतीय टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में से हैं। उनकी बैटिंग वाकई जबरदस्त है और फील्डिंग में भी उनका कोई जवाब नहीं। विराट नॉन वेज में लैंब, फिश खाना खूब पसंद करते हैं।

वे हरी सलाद भी खूब पसंद करते हैं। इस संतुलित आहार के कारण ही उनके शरीर को जरूरी प्रोटीन मिलता है। विदेशी दौरों के दौरान विराट लैंब चॉप्स और पिंक सॉलमन खाना पसंद करते हैं।

इस खतरनाक गेंदबाज की पत्नी है बेहद खूबसूरत, तस्वीरें देख यकीन नहीं होगा

सचिन तेंदुलकर


सचिन को 'वरन भात' खाना बेहद भाता है। ये एक महाराष्ट्रियन डिश होती है जो दाल चावल का मिक्सचर होता है और इस पर घी और नींबू का रस डालकर परोसा जाता है। लेकिन सचिन नॉन-वेज खाना भी पसंद करते हैं। उन्हें मटन बिरयानी और मटन करी खाना बहुत अच्छा लगता है।

प्रीती जिंटा ने जारी की प्लेयर्स की नई सैलरी, केएल राहुल की सैलरी जानकर रह जाएंगे हैरान

महेंद्र सिंह धोनी


धोनी नॅान वेज खाना ज्यादा पसंद करते हैं। उन्हें खाने में कबाब, चिकन बटर मसाला, नान, चिकन पिज्जा खाना पसंद हैं। मीठे में धोनी गाजर का हलवा, गुलाब जामुन और खीर खाते हैं।

Related News