देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की सियासत की महा जंग के कारण काफी चर्चा में है। उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम के रूप में शपथ ली थी और शपथ लेने के तीन बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। क्योकिं उनकी पार्टी बहुमत साबित करने में कामयाब नहीं हो पाई। लेकिन वो एक मात्र ऐसे नेता नहीं है जो चंद घंटों के लिए सीएम की कुर्सी पर बैठे हैं। ऐसे कई और भी नेता है।

अर्जुन सिंह:- मध्य प्रदेश के नेताअर्जुन सिंह ने केवल 2 दिनों के लिए सीएम की कुर्सी का भार संभाला था। उन्होंने 11 मार्च 1985 को मुख्यमंत्री पद पर शपथ ली और इसके बाद 12 मार्च 1985 को उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

जगदंबिका पाल:- इस लिस्ट में दूसरा नाम उत्तर प्रदेश के जगदंबिका पाल का आता है। वो 3 दिन के लिए सीएम बने। उन्होंने 21 फरवरी 1998 में सीएम कली कुर्सी संभाली और 23 फरवरी को उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

शादी के बाद मुसीबत में पड़ी अदिति सिंह की विधायकी? कांग्रेस ने स्पीकर को दिया नोटिस

येदुरप्पा:- 3 दिन के लिए मुख्यमंत्री बनने वालों में बीएस येदुरप्पा भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री के पद पर उन्होंने 17 मई 2018 को शपथ ली और 19 मई को उन्हें फिर इस्तीफा देना पड़ा।

महाराष्ट्र: क्या है फ्लोर टेस्ट जिसके आधार पर होगी ओपन वोटिंग, यहाँ समझिए पूरी कहानी

देवेंद्र फडणवीस:- इस लिस्ट में शामिल होने वाले नेताओं में सबसे नया नाम देवेंद्र फडणवीस का है। वे 3 दिन के लिए मुख्यमंत्री बनें। 23 नवंबर को उन्होंने सुबह शपथ ली और 26 नवंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

ओम प्रकाश चौटाला:- ये सिर्फ 6 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बनें। ओम प्रकाश ने 12 जुलाई 1990 को शपथ ली और 17 जुलाई 1990 को इस्तीफा दे दिया।

Related News