पॉलिटिकल डेस्क। राजनीतिक गलियारों में खबर हैं कि, दिग्गज नेता यशवंत सिन्हा आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अभी तक इस संदर्भ में आप पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई हैं। पिछले दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा आप पार्टी की नोएडा में चुनावी रैली में शामिल हुए थे। जिसके बाद उनके 'आप' के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

पिछले कुछ महीनों पहले ही आम आदमी पार्टी ने चुनावी अभियान की शुरुआत के लिए नोएडा में रैली आयोजित की थी। जिसमें बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ यशवंत सिन्हा भी शामिल हुए थे। आपको याद दिला दे इसी साल 21 अप्रैल को यशवंत सिन्हा ने बीजेपी पार्टी छोड़ दी थी। यशवंत सिन्हा अटल विहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। नोएडा रैली कै दौरान केजरीवाल ने कहा था कि यशवंत सिन्हा जैसे अच्छे लोगों को चुनाव लड़ना चाहिए।

आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल के इस कथन के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर हैं कि पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा आप के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। वही दूसरी ओर यशवंत सिन्हा के अलावा बीजेपी के मौजूदा विधायक शत्रुघ्न सिन्हा भी आप पार्टी के समर्थन में दिखाई दे रहे हैं। कई मौकों पर शत्रुघ्न सिन्हा को मोदी विरोधी स्वरों के साथ बोलते देखा गया हैं। वही उन्होंने केजरीवाल के कामों की सराहना भी की हैं।

Related News