भारत में कई उद्योगपति और व्यवसायी हैं जिनके पास करोड़ों अरबों की संपत्ति है। इनमे अंबानी-बिरला आदि का नाम आता है। लेकिन इनके अलावा भी देश में कई अमीर व्यक्ति हैं, जो टॉप अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल होते हैं। आज हम आपको टॉप सबसे अमीर मुसलमानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

सऊदी रिटेल किंग एमए युसूफ अली:

भारतीय व्यवसायी एमए युसूफ अली की गिनती भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में होती है। ये लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। युसूफ ने केरल में अबतक के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल का निर्माण करवाया है। इनका कारोबार देश के अलावा कई अन्य देशों में भी है। इनका व्यवसाय सऊदी अरब और यूएई में भी फैला है। बात करें इनकी कुल संपत्ति की तो इनकी कुल संपत्ति 4.2 बिलियन डॉलर है।

इनकी रईसी का अंदाजा तो आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि इन्होने लंदन पुलिस के मुख्यालय को साल 2015 में 1025 करोड़ में खरीद लिया था, जिसे इन्होने एक शानदार होटल में तब्दील कर दिया। इसमें 500 करोड़ से अधिक की लागत आई। इसका नाम'ग्रेट स्कॉटलैंड यार्ड होटल' है।

पद्म भूषण युसूफ हामिद

सिप्ला फार्मा कंपनी के मालिक पद्म भूषण युसूफ हामिद भी सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक है। हामिद का नाम लंबे समय से फोर्ब्‍स की टॉप रईसों की भारतीय लिस्‍ट में भी है। बात करें इनकी कुल संपत्ति की तो इनकी कुल संपत्ति 2.6 बिलीयन डॉलर है। इन्हे तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण भी 2005 में भारत सरकार द्वारा मिल चूका है।

हॉस्पिटल चेन KIMS के मालिक आजाद मूपेन

इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS) के मालिक आजाद मुपेन भारत के सबसे रईस मुसलमानों में शामिल है। इनके कई होटल्स और हॉस्पिटल्स भी हैं जो अन्य देशों में है। इनकी कुल संपत्ति 1.28 बिलियन डॉलर हैं।

इनकी कुल संपत्ति काफी अधिक है और इनके बारे में आप निश्चित रूप से नहीं जानते होंगे। इनकी संपत्ति के पीछे इनकी कड़ी मेहनत और जज्बा है। इन्होने करोड़ों, अरबों का व्यापार खड़ा करने के लिए दिन रात मेहनत की है और तभी आज वे इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं।

Related News