स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला शो साथ निभाना साथिया एक ऐसा शो रहा है जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है। जिस समय ये शो प्रसारित हुआ था उस समय तो लोग इसे पसंद करते ही थे लेकिन आज भी ये शो लोगों के दिलों में बसा हुआ है।

शो में गोपी बहु और कोकिला मोदी के किरदार को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था लेकिन गोपी की बहन के रूप में राधा नाम के किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ने भी दिलों पर राज किया है।


भाविनी पुरोहित को इस शो में काफी सिंपल दिखाया गया था लेकिन वे रियल लाइफ में बेहद ही ग्लैमरस है। 8 दिसंबर 1991 को भाविनी पुरोहित का जन्म हुआ था और अब वह 28 साल की हो चुकी हैं। भाविनी जाना ना दिल से दूर में भी नजर आई थीं।

रियल लाइफ में भाविनी पुरोहित काफी ज्यादा हॉट और स्टाइलिश लगती हैं। आप उनकी खूबसूरती को इन फोटोज में देख सकते हैं और रील लाइफ व रियल लाइफ में भाविनी एकदम अलग है।

Related News