सोनम कपूर और आनंद अहुजा बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कपल है। दोनों ने मुंबई में कुछ महीने पहले शादी की थी और हमेशा साथ में बड़े ही प्यारे और खुश नजर आते है। सोनम की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादी में से एक रही थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार दुल्हन बने नजर आई। जी हां, 8 सितंबर को दिल्ली में एक प्रोगाम में दोनों साथ में नजर आए। इवेंट में सोनम और आनंद के फैशन और सादगी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिला।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सोनम कपूर शनविार रात दल्लिी में एक ज्वैलरी ब्रांड के एंडोरसमेंट के लिए पहुंची।

सोनम कपूर इवेंट में भारी लहंगे में नजर आई और जैसे ही उन्होंने इवेंट में एंट्री की उनका दुपट्टा जमीन को छूने लगा। उसके बाद जमीन को छुते हुए दुपट्टे को पहले सोनम की असस्टिेंट ने संभाला लेकिन फिर आनंद ने फौरन वो दुपट्टा खुद संभाला।

सोनम के पहुंचने स्टेज पहुंचे तक आनंद ने सोनम दुपट्टे को खुद संभाल कर चल रहे थे। ये देखकर हर कोई उनकी तारीफ करने लगा। दोनों साथ में बहुत ही क्यूट लग रहे थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सोनम हैवी पर्पल लहंगा पहने हुई थी और आनंद इवेंट में ब्लैक एंड वाइट लुक में नजर आए।

Related News