PVC Adhaar Card- PVC आधार कार्ड बनवाना क्या सबके लिए हैं जरूरी, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज हैं, जो बैंक में खाता खोलने, सिम कार्ड लेने, स्कूल और कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए इस्तेमाल होता है, इसके चलते कई लोगों ने PVC आधार कार्ड बनवाना शुरू कर दिया है, क्योंकि उन्हें यह ज़्यादा टिकाऊ और सुविधाजनक लगता है। लेकिन, क्या इसे बनवाना सच में ज़रूरी है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

1. आधार एक बहुत ज़रूरी दस्तावेज़ है

आधार पूरे भारत में पहचान के मुख्य सबूत के तौर पर काम करता है। इसे सरकारी और निजी, दोनों तरह की सेवाओं के लिए बड़े पैमाने पर स्वीकार किया जाता है।

2. PVC आधार कार्ड बनवाना ज़रूरी नहीं है

PVC आधार कार्ड अपने स्मार्ट कार्ड जैसे दिखने की वजह से काफ़ी लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन यह जानना ज़रूरी है कि इसे बनवाना अनिवार्य नहीं है।

3. यह सिर्फ़ सुविधा के लिए है

PVC आधार कार्ड को ज़्यादातर इसलिए पसंद किया जाता है, क्योंकि यह कागज़ वाले आधार कार्ड के मुकाबले ज़्यादा टिकाऊ होता है, इसे साथ रखना आसान होता है, और इसके खराब होने की संभावना भी कम होती है।

4. आधार के सभी रूप समान रूप से मान्य हैं

कागज़ वाला आधार पत्र

e-Aadhaar (डाउनलोड किया गया रूप)

मोबाइल ऐप पर उपलब्ध आधार

इसका मतलब है कि आप इनमें से किसी भी रूप का इस्तेमाल बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।