IPL 2026- IPL इतिहास में सबसे धीमी फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज, जानिए इनके बारे में
- byJitendra
- 20 Mar, 2026
दोस्तो दुनिया में इंडियन प्रीमियर लीग को सबसे बड़ी और लोकप्रिय लीग माना जाता हैं, जिसमे दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, इस टूर्नामेंट में बल्लेबाज़ आमतौर पर तेज़ रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। खासकर पिछले कुछ सीज़न में तो बल्लेबाज़ इतनी आक्रामक हो गई है कि 250 से ज़्यादा के स्कोर भी कई बार बन चुके हैं।
लेकिन इसी तेज़ रफ़्तार क्रिकेट के बीच IPL के इतिहास में कुछ ऐसी पारियां भी दर्ज हैं, जिनमें बल्लेबाज़ों ने सबसे धीमी फिफ्टी लगाई। आइए जानते हैं इनके बारे में-
जेपी डुमिनी (मुंबई इंडियंस) – 55 बॉल में फिफ्टी (2009, vs पंजाब किंग्स)
यह IPL इतिहास की सबसे धीमी पारी मानी जाती है। दिलचस्प बात यह है कि यह रिकॉर्ड आज तक कायम है।

इस लिस्ट में 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं
सबसे धीमी फिफ्टी की लिस्ट में तीन भारतीय खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं। ये तीनों खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
पार्थिव पटेल (चेन्नई सुपर किंग्स) – 53 बॉल
रॉबिन उथप्पा (पुणे वॉरियर्स इंडिया) – 52 बॉल
गौतम गंभीर (दिल्ली डेयरडेविल्स) – 51 बॉल
गौरतलब है कि गौतम गंभीर इस समय भारतीय टीम के हेड कोच हैं, जबकि पार्थिव पटेल और रॉबिन उथप्पा अक्सर क्रिकेट कमेंट्री करते नजर आते हैं।
IPL इतिहास की 7 सबसे धीमी फिफ्टी
जेपी डुमिनी – 55 गेंद (2009)
पार्थिव पटेल – 53 गेंद (2010)
ब्रेंडन मैकुलम – 52 गेंद (2010)
रॉबिन उथप्पा – 52 गेंद (2021)
जैक कैलिस – 51 गेंद (2009)
मैथ्यू हेडन – 51 गेंद (2009)
गौतम गंभीर – 51 गेंद (2010)
यह रिकॉर्ड 2009 में बना था और अब तक लगभग 17 साल बीत चुके हैं, लेकिन कोई भी बल्लेबाज इस अन चाहे रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है।

IPL की सबसे तेज फिफ्टी
जहां एक तरफ सबसे धीमी फिफ्टी की बात होती है, वहीं IPL में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है।
उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सिर्फ 13 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर इतिहास रच दिया था।





