IPL 2026- IPL के 19वें संस्कृण में सभी 10 टीमों के कप्तान की लिस्ट, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो 28 मार्च 2026 से दुनिया की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग शुरु होने वाली हैं, जिसकी तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं, जिसका पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। जैसे-जैसे तैयारियाँ तेज़ हो रही हैं, प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस सीज़न में कौन से खिलाड़ी अपनी टीमों की कप्तानी करेंगे। आइए जानते हैं 10 टीमों के सभी कप्तानों के बारे में- 

2026 सीज़न की एक दिलचस्प बात भारतीय कप्तानों का दबदबा है। 10 टीमों में से नौ कप्तान भारतीय हैं, जबकि केवल एक विदेशी खिलाड़ी को कप्तान नियुक्त किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिंस इस सीज़न में सनराइज़र्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे।

IPL 2026 में सभी 10 टीमों के कप्तान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – रजत पाटीदार

चेन्नई सुपर किंग्स – रुतुराज गायकवाड़

कोलकाता नाइट राइडर्स – अजिंक्य रहाणे

पंजाब किंग्स – श्रेयस अय्यर

मुंबई इंडियंस – हार्दिक पांड्या

दिल्ली कैपिटल्स – अक्षर पटेल

सनराइज़र्स हैदराबाद – पैट कमिंस

राजस्थान रॉयल्स – रियान पराग

गुजरात टाइटन्स – शुभमन गिल

लखनऊ सुपर जायंट्स – ऋषभ पंत

कप्तानी सूची की मुख्य बातें

10 में से 9 कप्तान भारतीय खिलाड़ी हैं।

इस सीज़न में पैट कमिंस एकमात्र विदेशी कप्तान हैं।

अगर चोट की वजह से कमिंस शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाते हैं, तो सभी टीमें भारतीय कप्तानों के साथ ही टूर्नामेंट की शुरुआत कर सकती हैं।

रजत पाटीदार, रियान पराग और शुभमन गिल जैसे कई युवा खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी करेंगे, जो IPL फ्रेंचाइज़ियों में युवा नेतृत्व की ओर बढ़ते रुझान का संकेत है।