राजस्थान में सियासी हलचल का दौर जारी है और अब तक कोई फैसला निकल कर सामने नहीं आया है। अशोक गहलोत इस बात को लेकर काफी कॉन्फिडेंस में है कि राजस्थान से उनकी सत्ता को कोई छीन नहीं सकता है। लेकिन कांग्रेस चाहती है कि सचिन भी उनकी पार्टी का हाथ नहीं छोड़े। ऐसे में आज भी कांग्रेस ने एक बैठक की लेकिन इसमें सचिन शामिल नहीं हुए।

कांग्रेस महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के इन दावों को खारिज कर दिया कि सरकार अल्पमत में है, उन्होंने कहा कि 109 विधायकों का समर्थन अशोक गहलोत के साथ है। आज हम आपको अशोक गहलोत की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने जा रहे हैं और कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाएंगे जो आपने आज तक नहीं देखी होगी।

अशोक गहलोत राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री भी हैं। उन्होंने दिसंबर 1998 से 2003 तक और 2008 से 2013 तक और फिर 17 दिसंबर 2018 से यह पद संभाला। आज हम आपको उनके जवानी के समय की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जो आपने कभी नहीं देखी होगी।

अशोक गहलोत का जन्म 3 मई, 1951 को महामंदिर, जोधपुर में हुआ था। वह जोधपुर में माली गहलोत परिवार से हैं। गहलोत ने विज्ञान और कानून में स्नातक और अर्थशास्त्र में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की है।

उन्होंने कुछ बार केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वे पहली बार 1980 में जोधपुर संसदीय क्षेत्र से 7 वीं लोकसभा के लिए चुने गए। उन्होंने 8 वीं, 10 वीं, 11 वीं और 12 वीं लोकसभा में जोधपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 1999 में वह सरदारपुरा (जोधपुर) विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। उन्होंने तीन विधानसभा चुनाव जीत लिए।

Related News