पॉलिटिकल डेस्क। दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मेसेजिंग एप व्हाट्सएप पिछले कुछ समय से विवादों से जुड़ा रहा हैं। पिछले काफी समय से व्हाट्सएप पर फेक न्यूज़ और गलत जानकारियां ना रोक पाने के आरोप लग रहे हैं। भारत समेत कुछ अन्य देशों की तरफ से व्हाट्सएप को फेक कंटेंट पर लगाम लगाने के लिए कहा गया था। हाल ही में व्हाट्सएप को लेकर एक नया मामला सामने आया हैं, जिसे जानकर आपको हैरानी जरूर होगी।

मामला संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का हैं। जहां एक शख्स को व्हाट्सएप पर अपनी मंगेतर से मजाक करने की सख्त सजा दी गई हैं। खबरों के मुताबिक, यहां एक युवक ने अपनी मंगेतर को व्हाट्सएप पर मैसेज किया था, जिसमें उसने मंगेतर को मजाक में इडियट कहा। लेकिन यह मैसेज उसकी मंगेतर को नागवार गुजरा। इसके बाद उसने युवक के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवा दिया। जिसके बाद युवक को 60 दिन जेल और चार लाख रुपये जुर्माना लगा हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे संयुक्त अरब अमीरात के कानून के मुताबिक, सोशल मीडिया पर किसी को आपत्तिजनक मैसेज, तस्वीर, ऑडियो और वीडियो भेजना साइबर क्राइम की श्रेणी में आता हैं। इस कानून का उलंघन किये जाने पर वहां के कानून में कड़ी सजा का प्रावधान करा गया हैं।

Related News