हाथ से कपड़े धोना कोई आसान काम नहीं। इसके लिए मेहनत और समय दोनों चाहिए । इसीलिए वॉशिंग मशीन पिछले कुछ सालों में घर के जरूरी सामान का हिस्सा बन गई है। आज के समय में हम सभी कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का उपयोग करते हैं।

वक्त के साथ साथ लोग ऑटोमैटिक मशीन को भी काफी पसंद करने लगे हैं। इसमें बस एक बार में सभी कपड़े और डिटरजेंट डाला, बटन दबाया और अपने काम पर निकल गए। मशीन खुद ही कपड़े धोने, खंगालने और सुखाने का काम संभाल लेती है। लेकिन इस सब में बिजली बहुत खर्च होती है।

इसीलिए अब जापान की एक कंपनी इसका समाधान ले कर आई है। ड्रूमी नाम की इस मशीन को आप अपने पैर से चला सकते हैं। छोटे आकार की इस वशिंग मशीन में आप अपने कपडे आसानी से धो सकते हैं। कंपनी का दावा है कि पांच से दस मिनट तक पैडल करना काफी है।

मशीन के अंदर एक गेंद बनी है, जिसमें कपड़े घूमते हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें पानी भी कम खर्च होता है और छोटी और हल्की होने के कारण आप इसे कहीं भी अपने साथ ले जा सकते हैं। इसका दाम करीब ढाई सौ डॉलर यानि 17,000 रुपए है। फिलहाल इसे सिर्फ ऑनलाइन ही ऑर्डर किया जा सकता है।

Related News