टेक्नोलॉजी डेस्क। मोबाइल कंपनी Xiaomi भारत में टीवी मार्केट में उतर चुकी है। Xiaomi ने मार्केट में कई टीवी भी लॉन्च किए हैं, जिनका रिस्पांस उन्हें पॉजिटिव मिला है। अब Xiaomi कंपनी टीवी मार्केट में अपना लेटेस्ट स्मार्ट Mi TV 5 लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज के तहत Xiaomi दो स्मार्ट टीवी Mi TV5 और Mi TV5 Pro को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro को चीन में नवंबर 2019 में लॉन्च किया जा चुका है। आज हम आपको इस टीवी की संभावित कीमत और खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं।


Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro की कीमत और खूबियां

1.Mi TV 5 के साथ Mi TV 5 Pro का रेजोल्यूशन 3840x2160 पिक्सल होगा।

2.Mi TV 5 को भारत में 39,999 रुपये और Mi TV 5 Pro को 49,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

3. दोस्तों इन दोनों मॉडल में Android TV के साथ ही PatchWall का सपोर्ट दिया जा सकता है।

4. जानकारी के लिए बता दे की Mi TV 5 स्मार्ट टीवी 3GB रैम और 32GB स्टोरेज और Mi TV 5 Pro स्मार्ट टीवी 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आएगी।

Related News