शादी के बाद हर लड़की का सपना होता है कि वह मां बने। मां बनने का एहसास बहुत आनंदमय होता है। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि शादी के बाद बहुत सी लड़की मां नहीं बन सकती है, ऐसे तो एक पल के लिए उनकी दुनिया रूक सी जाती है। लेकिन आज हम आपको कुछ सस्य बताएंगे जो गर्भधारण ना कर पाने के पीछे का कारण हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किन कारणों से महिलाएं मां नहीं बन पाती।

1. अनियमित पीरिड्स: प्रेग्नेंट होने के लिए पीरियड्स का सही समय पर आना बहुत जरूरी होता है। जब पीरियड्स सही या नियमित समय पर नहीं आते तो किसी को पीरियड्स के दौरान बहुत दर्द होता है। इन दोनों वजह से भी बांझपन का खतरा बना रहता है।

2 . मोटापे के कारण: शरीर का वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ने के कारण भी गर्भधारण करने में समस्या आ सकती हैं। मोटापे के कारण भी इंफर्टिलिटी की समस्‍या हो सकती है। अगर आपका वजन जरूरत से ज्यादा है तो उसको कम करने की कोशिश करें नहीं तो आगे चलकर परेशानी होगी।

3. सर्वाइकल समस्या: कुछ महिलाएं को सर्वाइकल की समस्या (cervical problem) होती है जिसके कारण स्पर्म सर्वाइकल कैनाल से नहीं गुजर पाते हैं। इस वजह से भी महिलाएं मां नहीं बन पाती।

Related News