Xiaomi ने नए 75-इंच Mi फुल-स्क्रीन TV Pro और एक नए Mi TV 4A 60-इंच मॉडल लॉन्च किए हैं। पिछले साल सितंबर में फुल स्क्रीन टीवी प्रो सीरीज में 45-इंच, 55-इंच और 65-इंच मॉडल लॉन्च किए थे अब उसी को आगे बढ़ाने के साथ शाओमी ने इन मॉडल को भी लांच किया है।

Mi TV 4A 60-इंच और Mi फुल-स्क्रीन TV Pro 75-इंच के स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi फुल स्क्रीन TV Pro 75-इंच में एल्युमिनियम केसिंग और एक मेटल बेस प्लेट दिया गया है। 4K डिस्प्ले के साथ काफी पतले बेजल्स हैं जिनमें आपको गजब की वीडियो क्वालिटी मिलेगी। इसकी स्टोरेज 32 जीबी और रैम 2 जीबी है और ये 12nm FinFET 1.9GHz 64-bit ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से संचालित है। इसमें पैचवॉल OS है। इसमें आपको XiaoAI वॉयस असिस्टेंट भी मिलेगा। इसके अलावा डॉल्बी ऑडियो और IoT डिवाइसेज को कनेक्ट करने का ऑप्शन भी है।

Mi TV 4A 60-इंच में भी काफी पतले बेजल्स हैं जिस से शानदार क्वालिटी मिलती है और यूजर को 4K UHD LCD डिस्प्ले भी मिलता है। इसमें 64-bit Amlogic प्रोसेसर मौजूद है। इसमें 2 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है। इसमें पैचवॉल OS है। इसमें आपको XiaoAI वॉयस असिस्टेंट भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB पोर्ट्स, HDMI पोर्ट्स और AV इनपुट दिया गया है।

कीमत

बात करें इनकी कीमत की तो जानकारी के लिए बता दें कि नए Mi TV 4A 60-इंच मॉडल की कीमत चीन में CNY 1,999 (लगभग 21,400 रुपये) और Mi फुल स्क्रीन TV Pro 75-इंच की कीमत CNY 5,999 (लगभग 64,500) रुपये है।

Related News