बहुत से लोगो के लिए अंग्रेजी बहुत ही कठिन भाषा होती है और इसकी वजह से वो दूसरों के सामने उतने आत्म-विश्वास के साथ बात नहीं कर पाते है। अंग्रेजी उनके लिए सबसे बड़ी कमजोरी बन जाती है। हालांकि बहुत से लोग अंग्रेजी सीखना चाहते लेकिन समय की कमी होने की वजह से वो सीख नहीं पाते है। लेकिन आज टेक्नोलॉजी की दुनिया में कुछ भी सीखना मुश्किल नहीं है।

जी हां, आप बिना किसी कोचिंग क्लास में जाकर अपने मोबाइल फोन के जरिए अंग्रेजी सीख सकते हैं। इसके लिए आपको पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए आज हम आपको बताते है उन एप के बारे में जिनसे आप घर बैठकर अंग्रेजी सीख सकते हैं।

Duolingo :- फ्री में इंग्लिश सिखने की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम Duolingo एप का आता है। यह एप आपको शुरुआत से किसी भाषा के बारे में जानकारी देता है। इस एप पर आप अंग्रेजी सीख सकते हैं। इसे आप एप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है।

Memrise :- Memrise एप भी ऐसा एप है जिसकी मदद से आप घर बैठकर फ्री में इंग्लिश सीख सकते है। ये एप क्रिएटिव तरीके से यूजर्स को अंग्रेजी सीखाता है। इसके साथ यह एप यूजर्स को वोकैबुलरी मजबूत करने में भी मदद करता है। इस एप की खास बात यह की है कि इसे आप ऑफलाइन मोड में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Busuu :- Busuu एप की मदद से भी आप अंग्रेजी सीख सकते है। ये एप यूजर्स के सीईएफआर लैंग्वेज फ्रेमवर्क पर काम करता है। इसमें शुरुआत से लेकर एडवांस लेवल तक यूजर्स के लिए वोकैबुलरी, लेसन डायलॉग, राइटिंग प्रैक्टिस और टेस्ट की सुविधा है।

Related News