इंटरनेट डेस्क. हमारे देश में नवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है क्योंकि हिंदू धर्म में नवरात्रों को बहुत महत्व दिया जाता है नवरात्रि के त्यौहार को लेकर लोग काफी उत्साहित रहते हैं नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान ज्यादातर लोग देवी मां के दर्शन करने के लिए दुर्गा पंडाल जाते हैं। नवरात्रि के दौरान जगह-जगह पर मां दुर्गा के भव्य पंडाल लगाए जाते हैं यदि आप भी इस नवरात्रि मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए पंडाल जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप दिल्ली के इन प्रसिद्ध पंडाल में जाकर मां दुर्गा के दर्शन करने का प्लान जरूर करें। आइए जानते है इनके बारे में -

* छतरपुर मंदिर :

नवरात्रि के दौरान आप मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए दिल्ली में मौजूद छतरपुर मंदिर जा सकते हैं यह बहुत ही प्राचीन और खूबसूरत मंदिर है नवरात्रि के दौरान यहां पर काफी भीड़ देखने को मिलती है यहां पर नवरात्रों में मां दुर्गा का भव्य पंडाल लगाया जाता है दूर-दूर से लोग यहां पर मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए आते हैं।

* चितरंजन पार्क :

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए आप दिल्ली के चितरंजन पार्क जा सकते है। इस पार्क को सीआर पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर मां दुर्गा का पंडाल लगाया जाता है जो बहुत ही मशहूर है यहां पर लोग दूर-दूर से मां दुर्गा देवी के दर्शन करने के लिए आते हैं आप यहां पर मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए जाने के दौरान यहां पर मिलने वाले स्ट्रीट फूड का भी मजा ले सकते हैं।

* कश्मीरी गेट :

नवरात्रि में मां दुर्गा के आशीर्वाद लेने और दर्शन करने के लिए आप कश्मीरी गेट जा सकते हैं यहां पर मां दुर्गा का पंडाल लगाने की शुरुआत 1910 में हुई थी। और आज भी उसी परंपरा के साथ यहां पर दुर्गा देवी की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के दर्शन करने के दौरान आप यहां पर स्ट्रीट फूड का भी मजा ले सकते हैं। यह जगह कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

Related News