टेक्नोलॉजी डेस्क। दोस्तों वर्तमान में लगभग इंसानों की जगह कंप्यूटर ने ले ली है। आज के युग में कंप्यूटर के बिना लगभग हर काम अधूरा सा लगता है। अगर आप देखेंगे तो शॉपिंग मॉल से लेकर बच्चों के बैडरूम तक कंप्यूटर पहुंच चुका है। दोस्तों आज बच्चों की पहली डिमांड ही कंप्यूटर होती है। आजकल लगभग सभी माता-पिता अपने बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा भी ग्रहण कराने लगे हैं। दोस्तों पूरी दुनिया में सैकड़ों कंपनियों के कंप्यूटर आपको देखने को मिल जाएंगे, जिनमें से कुछ कंप्यूटर अपनी अलग-अलग खूबियों और विशेष फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। दोस्तों आज हम आपको दुनिया के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर के बारे में बताने जा रहे हैं। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि दुनिया का सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर फुगाकू है, जो जापान में बनाया गया है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि जापान में बना यह कंप्यूटर दुनिया में सबसे तेज कंप्यूटर माना जाता है, जो पलक झपकते ही असंभव काम को भी संभव कर दिखाता है।

Related News