इंटरनेट डेस्क। व्हाट्सएप सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इसमें समय-समय पर नए-नए फीचर आते रहते हैं। व्हाट्सएप के माध्यम से भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको व्हाट्सएप अकाउंट को सिक्योर करने के दो उपाय बताने जा रहे हैं।

व्हाट्सएप में 6 डिजीट का सिक्योरिटी कोड किसी के भी साथ शेयर नहीं करना चाहिए। यह कोड मैसेज, कॉल के माध्यम से प्राप्त होता है। इसकी सहायता से किसी भी व्हाट्सएप अकाउंट को लॉगिन किया जा सकता है। यदि आप व्हाट्सएप के पुराने वर्जन का उपयोग कर रहे हैं तो आपके व्हाट्सएप के हैक होने का खतरा बढ़ जाता है।

इसकी सिक्योरिटी को कोई गारंटी नहीं है। इसी कारण अपने व्हाट्सएप एप को अपडेट करते रहना चाहिए। व्हाट्सएप का बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है। ये एक-दूसरे को मैसेज करने का बहुत ही शानदार माध्यम है। इसके उपयोग करने के कई फायदे भी हैं।

PC: trustedreviews

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News