इंटरनेट डेस्क। दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा व्हाट्सएप का उपयोग किया जाता है। ये दुनिया का सबसे बड़ा मैसेजिंग एप है। विश्व में दो अरब से अधिक लोगों द्वारा इसका उपयोग किया जाता है। इसमें कई प्रकार के फीचर लोगों की सुविधा क लिए दिए गए हैं। जानकारी के अभाव में बहुत ही कम लोग इन फीचरों का उपयोग कर पाते हैं।

आज हम आपको इस प्रकार के एक शानदार फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आज हम आपको ग्रुप नोटिफिकेशन को साइलेंट करने के फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। व्हाट्सएप की टिक-टिक से बचना चाहते हैं तो ग्रुप को साइलेंट मोड में रखना चाहिए। ऐसा करने के लिए आप ग्रुप पर टैप कर इसे 8 घंटे, एक हफ्ता या फिर हमेशा के लिए म्यूट कर सकते हैं।

ऐसा होने पर बार-बार व्हाट्सएप चैट को ओपन नहीं करना पड़ेगा और आप टिक-टिक से भी छुटकारा पा सकेंगे। इसके बाद आप एक साथ इन मैसेज को देख सकेंगे।

PC: gnttv

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News