इंटरनेट डेस्क। दुनिया में इंस्टाग्राम का बड़ी संख्या में लोग उपयोग करते हैं। इसके माध्यम से लोग खूबसूरती से अपने कंटेंट को एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं। अब इंस्टाग्राम पर रील्स का ट्रेंड काफी ज्यादा चलन में आ चुका है। सभी लोगों की इच्छा होती है कि रील्स को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि आप अपने इंस्टाग्राम रील्स पर व्यूज और लाइक्स को किस प्रकार से बढ़ा सकते हैं। इन टिप्स को फॉलो करने पर इंस्टा अकाउंट के फॉलोअर्स भी काफी तेजी से बढ़ेंगे। इसके लिए आपको ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रील्स बनाना चाहिए। ट्रेंडिंग टॉपिक पर बने रील्स को लोगों द्वारा बहुत ही पसंद किया जाता है।

इससे इस पर बड़ी संख्या में व्यूज और लाइक्स आने की संभावना बढ़ जाएगी। वहीं आपको रेगुलर इंटरवल पर अपनी रील्स को अपलोड करना चाहिए। रील्स बनाते समय क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा करने से बड़ी संख्या लोग आपकी रील्स को पसंद करेंगे।

PC: 91mobiles

Related News