इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से फास्टैग को अनिवार्य किया जा चुका है। फास्टैग नहीं होने पर जुर्माने का सामना करना पड़ता है। वाहन चालक को इसके अभाव में डबल टोल देना पड़ता है। ऐसा तब तक होता रहेगा जब तक फास्टैग नहीं बन जाता है। फोनपे से भी फास्टैग बनाया जा सकता है। आज हम आपको इसे बनवाने की आसानी विधि बताने जा रहे हैं।

ये है प्रोसेस:
-सबसे पहले फोनपे ओपन कर यहां फास्टैग पर टैप करना होगा।
- इसक बाद पैन, व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां दर्ज कर जारी रखने पर टैप करें।

-अब आपको व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर और मॉडल नंबर डालकर कंटिन्यू पर टैप करें।
-इसके बाद अपना डिलीवरी पता डालने के बाद जारी रखने पर टैप करें।

-इसके बाद आपको पेमेंट करना होगा।
-इससे आपका फोनपे से फास्टैग बन जाएगा।

PC: phonepe

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News