इंटरनेट डेस्क। व्हाट्सएप बहुत ही लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इसका उपयोग किया जाता है। आपको जानकार हैरान होगी कि व्हाट्सएप के माध्यम से भी आपके साथ धोखाखड़ी हो सकती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के थिंकटैंक ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट की ओर से इस संबंध में सतर्क किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के थिंकटैंक ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर होने वाले साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी को लेकर उपभोक्ताओं को चेतावनी जारी की है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के थिंकटैंक ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट की ओर से इससे सात प्रकार की धोखाधड़ी होने की पहचान की गई है।

उसने बताया कि मिस्ड कॉल, वीडियो कॉल, नौकरी की पेशकश और निवेश योजनाओं के नाम पर धोखाधड़ी हो सकती है। वहीं इसमें हाईजैकिंग और स्क्रीन शेयर भी शामिल हैं। बताया गया है कि हाइजैकिंग घोटाले में पीडि़त के व्हाट्सएप खाते तक अनधिकृत पहुंच घोटालेबाज बना लेते हैं। इसके बाद वह उनसे संपर्क कर पैसे की मांग करते हैं। वहीं आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकाया जाता है।

PC: gnttv

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News