इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या लोग मोबाइल कवर में नोट सहित कई चीजें रखते हैं। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि मोबाइल कवर में चीजों को रखना आपकी जान के लिए जोखिमभरा भी हो सकता है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किन कारण से फोन के बैक कवर में नोट या कोई अन्य चीज क्यों नहीं रखनी चाहिए।

मोबाइल फोन में आग लगना या ब्लास्ट होने की खबरे आना आम बात हो गई है। फोन गर्म होने के कारण लोगों को इस प्रकार की परेशानी का सामना पड़ जाता है। जब फोन के प्रोसेसर या बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता तब आग लग सकती है। कवर के कारण भी फोन का तापमान बढ़ जाता है। इसी कारण विशेषज्ञ तो बिना कवर के मोाबइल का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

इसी कारण तो फोन कवर में नोट सहित अन्य चीजें नहीं रखने की सलाह दी जाती है। कवर के कारण प्रोसेसर ओवरहीट हो सकता है। फोन के कवर पर ज्वलनशील चीजें भी नहीं रखनी चाहिए। प्रोसेसर ज्यादा गर्म होने पर नोट में आग लग सकती है। इसी कारण से हमें फोन कवर में किसी भी चीज को नहीं रखना चाहिए।

PC: zeenews

Related News