क्या आप भी स्लो स्मार्टफोन की समस्या से पीड़ित हैं और आपका स्मार्टफोन बार बार स्लो हो जाता है तो आपको को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योकिं हमारा यह आर्टिकल खास आपके लिए है। शुरुआत में स्मार्टफोन्स की स्पीड ठीक होती है लेकिन धीरे धीरे इस्तेमाल करने के साथ इनकी स्पीड कम होती जाती है। आज हम आपको ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप स्मार्टफोन की स्पीड फिर से बढ़ा सकते हैं।

1) ऐप्स, वालपेपर और अन्य अनावश्यक चीजों को फोन से हटा दें
आप अपने फोन में उन्ही ऐप्स को रखें जो जरूरी है बाकी फालतू ऐप्स को फोन से डिलीट कर दें। क्योकिं फोन में ज्यादा ऐप्स होने से फोन की स्पीड स्लो हो जाती है। ऐसे में उन ऐप्स को डिलीट कर देना बेहतर है। इसके अलावा यदि होम स्क्रीन पर अधिक विजट्स होते हैं तो भी फोन की स्पीड स्लो हो जाती है।

2) cache क्लियर करना है जरूरी
फोन की कैश को भी समय समय पर क्लियर करना जरुरी है। क्योकिं हम फोन में जिस भी ऐप का इस्तेमाल करते हैं उसका डेटा कैश मेमोरी में सेव हो जाती है इसलिए इसे क्लियर करना जरूरी होता है। यदि हम कैश को क्लियर नहीं करते हैं तो फोन स्लो काम करता है। cache को हटाने के लिए सबसे पहले Settings>Apps में जाएं। यहाँ आपको clear cache का ऑप्शन मिल जाएगा।

3) इनबिल्ट स्टोरेज को क्लिक करें
जब हम फोन में कुछ भी सेव करते हैं तो वह फोन के इनबिल्ट स्टोरेज में सेव होता है। यदि फोन की इनबिल्ट स्टोरेज कम है तो आपको फोन के डेटा को माइक्रोएसडी कार्ड में ट्रांसफर कर देना चाहिए। इस से फोन धीमा नहीं होगा। क्योकिं इनबिल्ट स्टोरेज के फुल होने पर भी फोन धीमा हो जाता है।

4) फर्मवेयर अपडेट की जांच करें
फोन को जो फर्मवेयर अपडेट मिलते हैं उनमे मुख्य रूप से परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन शामिल है। इसलिए यदि आपको फोन के स्लो होने की समस्या होती है तो आपको सेटिंग्स में जा कर अपडेट्स चेक करने चाहिए। इसके लिए Settings> System> About> Software Updates में जाएं और फोन को अपडेट करें।

Related News