pc: jagran

Realme इस महीने अपने ग्राहकों के लिए अपनी दूसरी पेशकश लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए Realme Narzo 70 Pro 5G लॉन्च कर रही है।

हाल ही में पता चला था कि इस फोन की लॉन्च डेट 19 मार्च 2024 तय की गई है। इसी के तहत कंपनी ने लॉन्च से पहले ही नए फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देनी शुरू कर दी है।

Realme Narzo 70 Pro 5G का नया पोस्टर जारी

लेटेस्ट अपडेट में रियलमी ने आगामी फोन की चार्जिंग क्षमता के बारे में जानकारी दी है। Realme Narzo 70 Pro 5G का नया पोस्टर जारी होने के साथ ही फोन की चार्जिंग स्पीड की जानकारी सामने आई है।

Realme Narzo 70 Pro 5G की चार्जिंग स्पीड
Realme Narzo 70 Pro 5G को कंपनी ने 67W फास्ट चार्जिंग स्पीड से लैस करने की तैयारी की है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन की बैटरी साइज के बारे में जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि नया फोन 5,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है।

रियलमी के नए फोन में क्या होंगे फीचर्स?
दरअसल, कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा करने से पहले ही फोन के बारे में कुछ अहम जानकारियां उपलब्ध करा दी हैं। यह फोन एयर जेस्चर तकनीक के साथ आएगा।

फोन को बिना छुए हवा में कमांड देकर ऑपरेट किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, यह डिवाइस 65 प्रतिशत कम प्रीलोडेड ऐप्स के साथ आएगा। यह पुष्टि हो गई है कि फोन में 120Hz OLED पैनल होगा। कंपनी इस फोन को Sony IMX890 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ ला रही है।

गौरतलब है कि Realme Narzo 70 Pro 5G को कंपनी अर्ली बर्ड सेल में खरीदने का मौका देगी।

Related News