आपको अक्सर ऑफिस, घरों या ग्रुप्स में बैठ कर लूडो खेलते नजर आ जाते हैं। लूडो का एडिक्शन लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों में भी इस गेम का एडिक्शन है और 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को ऑनलाइन लूडो गेम के एडिक्शन के लिए चेतावनी दी गई है। ऑफिस में कलीग्स भी अपने काम को जल्दी निपटा कर लूडो खेलते नजर आ जाते हैं।

आइये जानते हैं इस गेम के बारे में

लूडो एक भारतीय गेम

लूडो एक भारतीय गेम है इसलिए ये भारतियों के बीच इतना अधिक पॉपुलर है। केवल आम लोग ही नहीं बल्कि डॉक्टर्स, पुलिसकर्मी, अधिकारी या फिर नौकरीपेशा अब नए लूडो खिलाड़ी बन गए हैं। यहाँ तक कि गृहणियां भी फ्री समय में लूडो खेलते नजर आ जाती है।

लूडो किंग ऐप

लूडो किंग ऐप को विकास जायसवाल ने बनाया है। जनवरी 2016 में गूगल प्ले पर लॉन्च हुआ यह ऐप एक पॉपुलर ऐप है जो लगभग आपको सभी लोगों के फोन में मिल जाएगा।

गेम को सीखने की भी नहीं है जरूरत

इस गेम की भारत में लोकप्रियता का कारण यही है कि यह एक पुराना गेम है जिसे लोग सदियों से खेलते आए हैं इसलिए इसे सीखने की भी जरूरत नहीं है। बस डाउनलोड कीजिए और शुरू हो जाइए।

दुनियाभर में खेला जा रहा है

भारत के अलावा भी इस गेम की दीवानगी दुनिया के कई अन्य देशों में भी है। पिछले साल अगस्त में अफगानिस्तान के काबुल में ऑनलाइन लूडो की दीवानगी का पता चला था। बच्चों से ले कर बड़े अधिकारी इस गेम के एडिक्टिड थे।

लूडो स्टार भी पॉपुलर

दूसरे नंबर पर लूडो स्टार नाम का ऐप है जो देश में बहुत लोकप्रिय है और बेंगलुरू के एक ऐप डेवलेपर ने बनाया है।

Related News