pc: tv9hindi

कई बार हम गणित के सवालों को हल नहीं कर पाते हैं। ये बेहद ही पेचीदे होते हैं और हम इन्हे सुलझा नहीं पाते हैं। लेकिन अब आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि गणित की सबसे चुनौतीपूर्ण समस्याओं को भी केवल एक स्मार्टफोन से आसानी से हल किया जा सकता है। आपको बस Google PhotoMath ऐप का उपयोग करना है, जो एक मैथ सॉल्वर ऐप है। आपको बस अपने फ़ोन के कैमरे से गणित की समस्या को स्कैन करना होगा, और कुछ ही सेकंड में समाधान प्रदान किया जाएगा।

PhotoMath न केवल आपके मैथ के सवाल का उत्तर बताता है बल्कि पूरा समाधान भी प्रदर्शित करता है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि उत्तर कैसे प्राप्त हुआ और समस्या को हल करने का सही तरीका क्या है। यदि आपको गणित हमेशा डराने वाला लगता है, तो PhotoMath एक सहायक उपकरण होगा। यह न सिर्फ छात्रों के लिए बल्कि पेरेंट्स के लिए भी फायदेमंद है।

करोड़ों लोग करते हैं इस्तेमाल:
Google ने हाल ही में PhotoMath ऐप का अधिग्रहण किया है। अब, यह ऐप आधिकारिक Google ऐप के रूप में Google Play Store पर प्रदर्शित किया गया है। PhotoMath को 2014 में लॉन्च किया गया था और अब तक इसे 100 मिलियन से अधिक डाउनलोड मिल चुके हैं। प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.5 है।

फोटोमैथ ऐप का उपयोग कैसे करें:

आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके PhotoMath ऐप का उपयोग कर सकते हैं:

  • प्ले स्टोर पर PhotoMath खोजें और इसे इंस्टॉल करें।
  • PhotoMath ऐप खोलें और अपने फ़ोन के कैमरे को उस मैथ की उस प्रॉब्लम पर ले जाएं जो आपको परेशान कर रही है।
  • समस्या को ऐप की फ़्रेम सीमा के भीतर रखें। सटीक उत्तर के लिए ऐसा करना जरूरी है.
  • नीचे की तरफ लाल रंग के गोल निशान पर क्लिक करें।
  • उत्तर लगभग तुरंत दिखाई दे जाएगा। यदि आप यह जांचना चाहते हैं कि ऐप इस आंसर तक कैसे पहुंचा है तो "Show Solving Steps" बटन पर क्लिक करें।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये ऐप अपनी शानदार मैथ सॉल्विंग काबिलियत के लिए जानी जाती है। इससे आप बेसिक अरिथमैटिक से लेकर एडवांस कैलकुलस तक के सवाल पूछ सकते हैं और जवाब पा सकते हैं।


Related News