डेटा प्राइवेसी को लेकर सोशल मीडिया ऐप फेसबुक पर कई बार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में अब यूजर्स के मन में बैठ गया है कि फेसबुक उनकी हर एक गतिविधी पर नजर रखता है।

अगर आपका भी यही मानना है तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप फेसबुक ट्रैकिंग को कैसे बंद कर सकते हैं। आज हम आपको यहां एक प्रोसेस बताएंगे, जिसे आपको फॉलो करना होगा।

एंड्राइड यूजर्स ऐसे ब्लॉक करें ट्रैकिंग

  • सबसे पहले Facebook ऐप में जाएं।
  • यहां आपको राइट साइड में तीन होरिजोंटल लाइन दिखेगी। उस पर आपको टैप करना है।
  • नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और सेटिंग और प्राइवेसी विकल्प पर जाकर आपको सेटिंग पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद दोबारा नीचे स्क्रॉल करके Off Facebook Activity पर टैप करें।
  • यहां पर आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें पहला मैनेज योर ऑफ-फेसबुक एक्टिविटी, दूसरा क्लियर हिस्ट्री और तीसरा मोर ऑप्शन है।
  • यहाँ आपको More Option पर क्लिक करना है।
  • फिर Manage Future Activity ऑप्शन पर टैप करें।
  • अब आपको Future Off-Facebook Activity का ऑप्शन मिलेगा, जिसे आपको बंद करना है
  • इसके बाद फेसबुक आपको ट्रेक करना बंद कर देगा

Related News