Apple iPhone SE 2022 के लिए प्री-बुकिंग विंडो शुक्रवार, 11 मार्च, 2022 को शाम 6:30 बजे आधिकारिक Apple स्टोर पर ओपन हो गई है। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहक भारत में स्मार्टफोन प्राप्त करने वालों में सबसे पहले होंगे।

Apple iPhone SE 2022 बिक्री की तारीख
जहां Apple iPhone SE 2022 की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, वहीं iPhone SE 2022 की पहली बिक्री 18 मार्च को होगी। ग्राहकों को मार्च के अंत तक स्मार्टफोन मिलने की उम्मीद है।

ऐप्पल आईफोन एसई 2022 कीमत
Apple iPhone SE 2022 64GB वैरिएंट के लिए 43,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर रिटेल होगा। वहीं, Apple iPhone SE 2022 के 128 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमश: 48,900 रुपये और 58,900 रुपये है।


Apple iPhone SE 2022 वेरिएंट
Apple iPhone SE 2022 तीन कलर वेरिएंट मिडनाइट, स्टारलाइट और प्रोडक्ट रेड में उपलब्ध होगा। टेक दिग्गज ने कहा कि प्रत्येक iPhone SE (PRODUCT) RED खरीद अब Covid‑19 से निपटने के लिए सीधे ग्लोबल फंड में योगदान करती है।

ऐप्पल आईफोन एसई 2022 स्पेक्स
Apple iPhone SE 2022 A15 बायोनिक चिपसेट द्वारा संचालित है, वही प्रोसेसर जो iPhone 13 रेंज को पावर देता है। डिवाइस उसी 4.7-इंच डिस्प्ले के साथ आता है, जैसा कि इस से पहले वाले फोन में देखा गया था। यह स्मार्टफोन धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP67 रेटिंग के साथ आता है।

हालाँकि, Apple iPhone SE 2022 में सर्कुलर टच आईडी की पेशकश जारी है, फिर भी फेस आईडी फीचर गायब है। कैमरे के संदर्भ में, Apple iPhone SE 2022 में शार्प इमेज के लिए 12MP का रियर शूटर और 7MP का फ्रंट शूटर है। लेटेस्ट स्मार्टफोन आईओएस 15 पर चलता है।

Related News