हमारे जीवन में पहले जो जगह कंप्यूटर की थी, वो जगह आज लैपटॉप ने ले ली है। कई अच्छी सुविधाओं के कारण आज लोग पीसी के बजाय लैपटॉप खरीदना पसंद करते है। लेकिन लैपटॉप खरीदना कोई आसान काम नहीं है क्योंकि लैपटॉप खरीदते समय सहूलियत के हिसाब से बहुत सारी चीज़ों का ध्यान रखा जाता है। आज बाज़ार में अलग अलग फीचर्स वाले सस्ते और महंगे दोनों तरह के लैपटॉप उपलब्ध है। ऐसे में अगर आप भी लैपटॉप खरीदने की सोच रहे है तो इसके लिए पहले इन चीज़ों को जरूर चेक करें लें।

लैपटॉप खरीदने से पहले अपनी जरुरत पर जरूर विचार कर लें। ऐसा करने से आपको एक सही लैपटॉप खरीदने में मदद अवश्य मिलेगी। जैसे कि अगर आप सिर्फ फिल्म देखने और कंप्यूटर के बेसिक कार्यों के लिए लैपटॉप लेना चाहते है तो इसके लिए आपको उसी तरह के लैपटॉप का चयन करना चाहिए।

लैपटॉप खरीदते समय सीपीयू का ध्यान रखना भी बहुत जरुरी होता है। लैपटॉप की गति पूरी तरह से इसी पर निर्भर होती है। लैपटॉप के इस्तेमाल के आधार पर लैपटॉप के सीपीयू अलग अलग हो सकते है। उदाहरण के लिए ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए इंटेल कोर 2 डुओ प्रोसेसर और इंटरनेट पर सर्फिंग करने वालों के लिए इंटेल सेलेरॉन या एएमडी एथलॉन बेस्ट है।

स्मार्टफोन की तरह ही लैपटॉप की रैम भी बहुत मायने रखती है। आज बाजार में 2 जीबी से लेकर 8 जीबी रैम तक के लैपटॉप उपलब्ध है। हमेशा ज्यादा रैम वाला लैपटॉप खरीदना ही सही रहता है।

आप जिस काम के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल करने वाले है, उसी के आधार पर लैपटॉप की स्क्रीन का चयन करना चाहिए। अगर आप लैपटॉप को बाहर इस्तेमाल के लिए ले जाना चाहते है तो छोटी स्क्रीन वाला हल्का लैपटॉप सही रहेगा।

लैपटॉप खरीदते समय ऑप्टिकल ड्राइव और वायरलेस कनेक्टिविटी का ध्यान रखना भी जरुरी होता है। आपको हमेशा ऐसा लैपटॉप खरीदना चाहिए जिसमें सीडी - डीवीडी रीडर, सीडी राइटर, डीवीडी राइटर, वायरलेस नेटवर्किंग इत्यादि शामिल है।

बैटरी की साइज लैपटॉप खरीदते समय ध्यान में रखने लायक एक आवश्यक चीज़ है। जो लोग लैपटॉप का बाहर का उपयोग करना चाहते हैं, जहां बैटरी चार्ज करना मुश्किल है, उन्हें एक बड़ी बैटरी वाला लैपटॉप खरीदना चाहिए।

Related News