आज के समय में म्यूजिक सुनना सबको पसंद हैं। आज की यूथ जनरेशन की बात करें तो मनो म्यूजिक के बिना उनका सारा काम अधूरा हो। अगर आपको भी म्यूजिक सुनने का सौख है, तो आज हम आपको कुछ म्यूजिक ऐप्स के बारे में बताएँगे जो आपको पसंद आएंगे।

1.फोर शेयर्ड म्यूजिक: आज की यूथ जनरेशन इस म्यूजिक एप को बेहद पसंद करती हैं। यह एप मिलियन फाइल्स में से आपकी पसंद की फाइल को तुरंत खोज सकता हैं। 30,000,000+ फाइल्स को तेजी से एक्सेस करने की छमता रखने वाले इस एप में ऑनलाइन म्यूजिक और वीडियो देखने की सुविधा भी हैं।

2.विंक म्यूजिक: बॉलीवुड, पॉप, रॉक, भांगड़ा, भक्ति, भावनात्मक, रोमांटिक, पार्टी, ओल्ड रोमांटिक रेट्रो गाने के कलेक्शन के साथ आने वाले इस एप में बिना किसी रूकावट के अनलिमिटेड एड फ्री रेडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा दी जाती हैं।

3.गूगल म्यूजिक प्लेयर : यह फ्री म्यूजिक एप हैं। इसमें पचास हज़ार से ज्यादा गाने स्टोर किये जा सकते हैं। यह आपकी पसंद के गीत का कलेक्शन खोज पाने में सक्षम हैं। इस एप को एंड्राइड और आईओएस सभी में उपयोग किया जा सकता हैं। यहाँ आप रेडियो बेस्ड गाने भी सुन सकते हैं।

Related News