मोबाइल एप्लिकेशन के डेटा की बात करे तो दुनिया के सबसे अधिक डाउनलोड किए गए ऐप्स की सूची में ये 5 ऐप्स है जो स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा यूज किया जा रहा है। अधिकांश लोग अपने फोन में बहुत सारे ऐप डाउनलोड करते है, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहेे है, उन ऐप्स के बारे में जो इन दिनों दुनिया में लोगों के द्वारा सबसे ज्यादा डाउनलोड की गए ऐप के बारे में बात कर रहे है।

व्हाट्सएप: यह एक चॅट एप्लीकेशन है जिसके लिए मोबाइल नेटवर्क की आवश्यकता नहीं है, यह वाईफाई कनेक्शन से भी चल सकती है। यह दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय एप्लिकेशन है। इसे ग्रुप चैट, ग्रुप विडिओ कॉल और एक दूसरे को फोटो और फाइल भेजने के लिए उपयोग करते है।

फेसबुक: फेसबुक इस समय सबसे ज्यादा यूज की जाने वाली ऐप में से एक है। फेसबुक पर उपयोग कर्ता सबसे ज्यादा एक्टिव रहना पसंद करते है। सोशल मीडिया के साथ जुड़े रहने के लिए लोग सबसे ज्यादा इसे यूज करते है।

मैसेंजर: यह एक और फेसबुक एप्लिकेशन है जिसे बहुत से लोग फॉलों करते है। जो लोग फेसबुक एप्लिकेशन का उपयोग करते है उनमे से अधिकांश लोग मैसेंजर का भी यूज करते है।

इंस्टाग्राम: आज के समय में सेलिब्रिटीज से लेकर आम इंसान तक भी इंस्टाग्रमा यूज करते है और उस पर एक्टिव रहना पसंद करते है। यह भी फेसबुक एप की तरह ही इससे आप अपने सारे फ्रेंडस के साथ कनेक्ट हो सकते है।

स्नैपचैट: फेसबुक और इंस्टाग्राम के बाद लोगों को अब स्नैपचैट यूज करते हुए देखा जाता है। जिन लोगों के पास स्मार्टफोन होते है उनके फोन में फेसबुक, मैसेंजर के अलावा यह एप भी आसानी से देखने को मिलता है। आजकल युवाओं में इसका कैज बढ़ता जा रहा है।

Related News