फैशन को ध्यान में रखते हुए इस बार Xiaomi ने स्मार्ट फोन नहीं बल्कि Mi Men's Sports Shoes 2 भारत में पेश किया है। खबरों के अनुसार इस शूज की ब्रिकी 4 अप्रैल से क्राउड​फंडिग वेब साइट के माध्यम से प्रांरभ होगी। Mi Men’s Sports Shoes के अलावा कंपनी ने Mi Sports Bluetooth Earphones और Mi 2-in-1 USB Cable (30cm) बाजार मे उतार रही हैं। जिनकी बिक्री भी 4 अप्रैल से प्रारंभ की जाएगी।

कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्पोर्ट्स ब्लूटूथ Shoe को कंपनी आनलाइन और आफलाइन दोनो तरीके उपलब्ध कराये गये है। अगर बात करे फीचर्स की तो बहुत ही दमदार है। इसमे चार्ज करने पर 5 घंटे तक आपकी बैटरी बैकअप देती है। ये Shoes आपको बहुत से कलर जैसे ब्लैक ,ग्रे ,और ब्लू में मिल सकता है।

जानकारी के अनुसार इस Mi Men's Sports Shoes 2 को यूनी-मोल्डिंग तकनीक का प्रयोग कर बनाया गया है। यह स्पोर्ट्स शूज शॉक प्रूफ, ड्यूरेबल और स्लिप रेसिस्टेंट हैं। इसमे फीशबोन स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया गया ताकि पहनने पर यूजर को काफी कंफर्टेबल महसूस हो सके।

Related News