खेल डेस्क। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक इन दिनों अपनी तीसरी शादी के कारण सुर्खियों में आ चुके हैं। अब उन्होंने प्रसिद्ध पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह किया है। इससे पहले उन्होंने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से निकाह किया था। दोनों का निकाह साल 2010 में हैदराबाद में हुआ था। शादी के बंधन में बंधने वाला यह जोड़ा एक साल से अधिक समय से अलग रह रहा है।

इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने आयशा सिद्दीकी से निकाह किया था। आयशा, जिन्हें महा सिद्दीकी के नाम से भी जाना जाता है ने मलिक पर दो विवाह का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की थी। आपको जानकर हैरान होगी कि आयशा को गुजारा भत्ता के रूप में 15 करोड़ रुपए मिले।

वहीं आप ये बात जानकर भी हैरान रह जाएंगे कि आयशा सिद्दीकी के साथ शोएब मलिक ने टेलीफोनिक निकाह किया था। इसका खुलासा शोएब मलिक ने खुद ही किया है। उन्होंने खुलासा किया था कि वह कभी भी आयशा से मिले नहीं थे, केवल फोटो देखकर निकाह कर लिया था।

PC: wikipedia

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News