खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साल 2023 में एकदिवसीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस साल शुभमन गिल के बार सबसे ज्यादा रन बनान वाले दूसरे क्रिकेट रहे। वह साल 2023 में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तो शुभमन गिल से भी आगे रहे। इस साल वह सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज रहे।

उनके बल्ले से इस साल सबसे ज्यादा छह शतक वनडे में निकले हैं। इसी कारण तो वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोडऩे में सफल रहे हैं। विराट कोहली ने इस साल 27 मैचों में 1377 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार छह शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं।

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डीजे मिशेल ने 26 मैचों में 1204 रन बनाए हैं। वह 5 शतक लगाने में सफल रहे। वहीं भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 29 मैचों में सर्वाधिक 1584 रन बनाए। उन्होंने भी पांच शतक लगाए। इंग्लैंड के डीजे मलान ने इस साल चार और पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने भी चार ही शतक लगाए हैं।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News